बार बार सूखी खांसी क्यों होती है?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 17:25

सूखी खांसी के कारण

सूखी खांसी कई अलग-अलग कारणों से विकसित हो सकती है, जिनमें से प्रमुख रूप से निम्न शामिल हैं -

अस्थमा - यह एक श्वसन संबंधी समस्या है, जिसमें श्वसन मार्गों में सूजन आने के कारण मार्ग संकुचित होने लगते हैं। अस्थमा सूखी व बलगम वाली दोनों प्रकार की खांसी पैदा कर सकता है।
गैस्ट्रोइसोफेजियल रिफ्लक्स डिजीज (GERD) - यह सीने में जलन पैदा करने वाला सबसे प्रमुख रोग है। हालांकि, कई बार यह सूखी खांसी भी पैदा कर सकता है। जब किसी कारण से पेट में मौजूद अम्ल व अन्य एसिड पदार्थ वापस भोजन नली में आ जाते हैं तो उसमें इस कारण से खांसी की दिक्कत हो सकती है।
पोस्टनेजल ड्रिप - इस स्थिति में नाक में मौजूद द्रव गले की तरफ जाने लग जाते हैं और इस कारण से खांसी की समस्या होने लगती है। हालांकि, पोस्टनेजल ड्रिप के कारण कई बार बलगम वाली खांसी भी हो सकती है। कई मामलों में साइनस इंफेक्शन या एलर्जी जैसी समस्याएं ही पोस्टनेजल ड्रिप का कारण बनती हैं।
ऊपरी श्वसन तंत्र में वायरल इंफेक्शन - कई बार वायरल इंफेक्शन के बाद भी लंबे समय तक आपको सूखी खांसी की समस्या रह सकती है। यह खांसी कई बार दो महीनों तक रह सकती है और कई बार इससे श्वसन मार्गों में खुजली जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info